UP News: उत्तर प्रदेश में सात आईएएस अधिकारियों के तबादले, धीरेन्द्र सिंह सचान बने निदेशक पंचायतीराज

UP News: Seven IAS officers transferred in Uttar Pradesh; Dhirendra Singh Sachan appointed Director of Panchayati Raj.

UP News:उत्तर प्रदेश शासन ने उत्तर प्रदेश में सात आईएएस अधिकारियों के तबादले किए है। देवेन्द्र कुमार सिंह कुशवाहा, सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयाराज के पद से मुक्त करते हुए प्रतीक्षारत सूची में डाले गये हैं।

जारी सूची में तबादले के क्रम में धीरेन्द्र सिंह सचान को निदेशक पंचायतीराज का नया निदेशक बनाया गया है। इससे पहले वे विशेष सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का कार्यभार संभाल रहे थे। आजमगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी राकेश पटेल को विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बनाया है। कंडारकल कमल किशोर देशभूषण को मुजफ्फरनगर के मुख्य विकास अधिकारी के पद से मुक्त करते हुए आजमगढ़ का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया है। राजेश कुमार को अपर आयुक्त आगरा मंडल से विशेष सचिव, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग, प्रतिभा सिंह को मुख्य विकास अधिकारी आगरा से अपर आयुक्त आगरा मंडल, अमित कुमार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कानपुर देहात से मुख्य विकास अधिकारी आगरा और देवेन्द्र सिंह कुशवाहा को प्रतीक्षारत सूची में डाला गया है। इससे पहले वे प्रयागराज राजस्व परिषद के सदस्य (न्यायिक) थे।

Read Also-New Delhi News : दिल्ली एसआईआर मामले में अब 28 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Show More

Related Articles

Back to top button