Sports News: शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग का आगाज: शुभमन गिल, अर्शदीप समेत कई स्टार खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Sports News: Sher-e-Punjab T20 League Kicks Off – Star Players Including Shubman Gill and Arshdeep Set to Showcase Their Skills

Sports News:पंजाब क्रिकेट के लिए एक नई शुरुआत करते हुए शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग का रविवार को न्यू चंडीगढ़ स्थित पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भव्य शुभारंभ किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की परिकल्पना पर आधारित इस लीग का उद्देश्य राज्य के उभरते क्रिकेटरों को पेशेवर मंच उपलब्ध कराना है।

लीग का आयोजन 30 अगस्त से 13 सितंबर तक किया जाएगा। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, अभिषेक शर्मा, गुरनूर बराड़, प्रभसिमरन सिंह और रामनदीप सिंह जैसे स्टार खिलाड़ी आकर्षण का केंद्र होंगे।

लीग का शुभारंभ पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के सचिव गुरमीत सिंह मीत हेयर, अध्यक्ष अमरजीत सिंह मेहता ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह की उपस्थिति में किया। इस दौरान टूर्नामेंट का आधिकारिक लोगो भी जारी किया गया।

टूर्नामेंट में अमृतसर, फाजिल्का, जालंधर, लुधियाना, मोहाली और बठिंडा की छह टीमें हिस्सा लेंगी। राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 27 मुकाबले होंगे। प्रत्येक फ्रेंचाइजी के पास एक मार्की खिलाड़ी और कम से कम दो आइकन खिलाड़ी होंगे, जिससे अंतरराष्ट्रीय सितारों, घरेलू खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं का संतुलित मिश्रण देखने को मिलेगा।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और पंजाब तथा भारत की टीम तक पहुंचने का बेहतरीन मंच साबित होगी।

पीसीए सचिव गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि पंजाब भारतीय क्रिकेट को हमेशा से बेहतरीन खिलाड़ी देता रहा है। लाला अमरनाथ, युवराज सिंह से लेकर आज शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह और हरमनप्रीत कौर जैसे खिलाड़ियों ने राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी पहल से शुरू हुई यह लीग देश की प्रमुख घरेलू टी-20 प्रतियोगिताओं में शामिल होने की क्षमता रखती है।

पीसीए अध्यक्ष अमरजीत सिंह मेहता ने कहा कि यह लीग युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने और बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देगी, जिससे पंजाब क्रिकेट को नई मजबूती मिलेगी।

लीग के दौरान 09 अगस्त को खिलाड़ियों की नीलामी आयोजित की जाएगी। प्रत्येक फ्रेंचाइजी के लिए 45 लाख रुपये का पर्स निर्धारित किया गया है। मार्की खिलाड़ी की कीमत 10 लाख रुपये, आइकन खिलाड़ी का आधार मूल्य 1.50 लाख रुपये, पंजाब के प्रथम श्रेणी खिलाड़ियों का 1 लाख रुपये, अंडर-23 खिलाड़ियों का 75 हजार रुपये, अंडर-19 खिलाड़ियों का 50 हजार रुपये तथा जिला स्तर के खिलाड़ियों का 20 हजार रुपये तय किया गया है। प्रत्येक टीम में अधिकतम 20 खिलाड़ी शामिल किए जा सकेंगे।

Read Also-Bollywood News: ऋतिक रोशन पर बरसीं कंगना रनौत

Show More

Related Articles

Back to top button