सोनभद्र। योगी सरकार को किसान नही भाता, इसलिए मोर्चा बांट रहा किसानों को छाता- संदीप मिश्र

सोनभद्र। योगी सरकार भले ही गेंहू क्रय केन्द्रों पर अन्नदाताओं के लिए विशेष सुविधाओ को उपलब्ध कराने का दावा करती हो लेकिन धरातल पर स्थिति कुछ और ही कहती है। जिसको लेकर सरकार को आईना दिखाते हुए शुक्रवार को किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने अन्नदाताओं को धूप से बचाव के लिए छाता का वितरण किया।

इस दौरान मोर्चा के संयोजक सन्दीप मिश्रा ने कहा कि जनपद में क्रय केन्द्रों पर किसान कड़ी धूप में तप रहा है फिर भी उसका गेंहू नही खरीदा जा रहा है। किसी भी क्रय केन्द्र पर पानी और छांव की व्यवस्था नदारत है। अन्नदाताओं की इस परेशानियों को देखते हुए छाता वितरित किया गया।

इस दौरान मोर्चा संयोजक सन्दीप मिश्र ने सरकार पर किसानों के उत्पीड़न और व्यवस्थाओं में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार केवल कागजों तक सीमित रह गई है। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री और खसरा सत्यापन के नाम पर किसानों को इतना परेशान किया गया कि 70 से 80 प्रतिशत किसानों को मजबूरी में अपना गेहूं 20–21 रुपये प्रति किलो के भाव से बिचौलियों को बेचना पड़ा।

उन्होंने चेतावनी दी कि जो किसान अभी भी क्रय केंद्रों पर लाइन में लगे हैं, उनका गेहूं यदि जल्द नहीं खरीदा गया, तो किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

Also Read: West Bengal Elections 2026: बंगाल में बंपर वोटिंग के बाद अमित शाह का दावा, बता दिया कौन होगा नया मुख्यमंत्री?

इस कार्यक्रम में रामयश मौर्य, दिलीप पटेल, रमेश कुशवाहा, चरनजीत कहार, बेचू बियार, संतोष पटेल, विजय यादव, आकाश चौहान, शत्रुघ्न बिंद, दिनेश चेरो, अरविंद चौहान, सूरज कनौजिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट :- रवि पाण्डेय
सोनभद्र

Show More

Related Articles

Back to top button