
सोनभद्र। नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जनपद की सूची शामिल इस आदिवासी बाहुल्य जनपद में वनवासियों के उत्थान , उनकी शिक्षा को बेहतर बनाने के साथ ही शासन के निर्धारित विकास कार्यो को गति प्रदान करना ही प्रमुख प्राथमिकता होगी। उक्त बातें नवागत जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आज जिले के 41वें जिलाधिकारी के रूप पदभार ग्रहण करने के बाद कहा।
जनपद के 41 वें जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शनिवार की सुबह ही जिला कोषागार के डबल लॉक में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नवागत जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि विवाद के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जायेगा, विधि एवं शांति व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा और विकासपरक योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जायेगा।
नवागत जिलाधिकारी चर्चित गौड़ वर्ष-2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा(आईएएस) कैडर के अधिकारी हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर थे , इसके पूर्व आगरा में उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण, फिरोजाबाद में मुख्य विकास अधिकारी पद पर पर तैनात रह चुके हैं।
इस कार्यभार ग्रहण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) रमेश कुमार,अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे रोहित यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव, ओएसडी जिलाधिाकरी राम आधार, कोषागार के रामवृक्ष सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहें।
रिपोर्ट :- रवि पाण्डेय
सोनभद्र



