Sarju Prasad Saroj Smriti Dwar Birapur Pratapgarh: बीरापुर में स्व. सरजू प्रसाद सरोज स्मृति द्वार का लोकार्पण, विधायक डॉ. आर.के. वर्मा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

पूर्व सांसद स्व. सरजू प्रसाद सरोज की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विधायक निधि से बने स्मृति द्वार का उद्घाटन, बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद।

Sarju Prasad Saroj Smriti Dwar Birapur Pratapgarh: जिले के रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के बीरापुर में पूर्व सांसद स्वर्गीय सरजू प्रसाद सरोज की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा के उपमुख्य सचेतक एवं रानीगंज विधायक डॉ. आर.के. वर्मा ने श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनकी स्मृति में विधायक निधि से निर्मित स्व. सरजू प्रसाद सरोज स्मृति द्वार का फीता काटकर लोकार्पण किया।

इस अवसर पर विधायक डॉ. आर.के. वर्मा ने स्व. सरजू प्रसाद सरोज के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उन्हें सर्व समाज का मसीहा बताया। उन्होंने कहा कि स्व. सरजू प्रसाद सरोज ने जनसेवा और सामाजिक समरसता के लिए जो कार्य किए, वे आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके सम्मान में निर्मित स्मृति द्वार आने वाली पीढ़ियों को उनके योगदान की याद दिलाता रहेगा।

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व प्रमुख रामप्रकाश सरोज सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में बी. पल पटेल (प्रतिनिधि), डॉ. विनोद कुमार, मोनू पटेल, अनुराग वर्मा, सूरज वर्मा, सूरज मिश्रा, राजेश पटेल, प्रधान भगवतगंज, सचिन पटेल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने स्व. सरजू प्रसाद सरोज को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Pratapgarh News-श्रावण माह में बाबा घुइसरनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर उच्चस्तरीय बैठक में हुआ मंथन

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button