Pratapgarh News-श्रावण माह में बाबा घुइसरनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर उच्चस्तरीय बैठक में हुआ मंथन

Pratapgarh News: High-level meeting held to deliberate on facilities for devotees at Baba Ghuisarnath Dham during the month of Shravan.

Pratapgarh News-श्रावण माह को लेकर पौराणिक स्थली बाबा घुइसरनाथ धाम में श्रद्धालुओं से जुड़ी सुविधाओ को लेकर शनिवार को समीक्षा बैठक हुई। एसडीएम वाचस्पति सिंह की अध्यक्षता मे धाम स्थित निरीक्षण गृह में हुई बैठक मे विभागवार तैयारियो की रूपरेखा पर मंथन हुआ। एसडीएम ने बाबा धाम मे श्रावण माह के मेले को लेकर सीसी कैमरे की संख्या इस बार बढ़ाए जाने के निर्देश दिये। वही लोक निर्माण विभाग को सभी प्रमुख मार्गो को दुरूस्त कराने के साथ हाइवे किनारे पेड़ों की डालियो तथा बबूल के पेड़ आदि की छंटनी कराए जाने के निर्देश दिये। वन क्षेत्राधिकारी को भी मार्गो पर बबूल समेत झाड़ियो को हटवाए जाने के एसडीएम ने निर्देश दिये। बैठक मे एसडीएम ने बताया कि मेले को देखते हुए स्थायी थाने के साथ विशेष स्वास्थ्य शिविर का माह भर संचालन होगा।

सई नदी मे बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने दो गोताखोरों के साथ नाव के प्रबन्ध भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। वहीं सई नदी घाट से लेकर मुख्य मंदिर परिसर तक बैरीकेटिंग के लिए भी एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया। धाम स्थित गंगा सागर की साफ सफाई कराते हुए पर्याप्त जल छोड़े जाने पर भी बैठक में मंथन हुआ।

श्रावण माह मे नाग पंचमी के पर्व के बाद अयोध्या से ज्यादा संख्या में आने वाले दर्शनार्थियों को लेकर सई के पार पार्किंग स्थल भी चिन्हित किया गया। वहीं सांगीपुर समेत सर्किल के थानो के अलावा पीएसी को भी मेले मे तैनात रखे जाने को लेकर भी एसडीएम ने सांगीपुर एसओ को समुचित कार्रवाई के निर्देश दिये। मेले में प्रकाश व्यवस्था के लिए एसडीएम ने विद्युत विभाग तथा लालगंज नगर पंचायत की कार्यदायी संस्था को समन्वय बनाए जाने को कहा। वही धाम मे साफ सफाई के लिए सांगीपुर तथा लालगंज विकासखण्ड व नगर पंचायत के स्वच्छताकर्मियों की रोस्टरवार तैनाती के भी एसडीएम ने निर्देश दिये है।

बैठक में सांसद प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने सांसद प्रमोद तिवारी तथा विधायक आराधना मिश्रा मोना की ओर से श्रद्धालुओ की सुविधाओ के लिए व्यवस्था में प्रशासन को हर सम्भव सहयोग का भरोसा दिलाया। इसके बाद अफसरो ने मेला क्षेत्र परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक प्रबन्धों पर मंथन किया। बाबा धाम के महन्त मयंक भाल गिरि ने मुख्य मंदिर परिसर से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारियां प्रदान की। बैठक में तहसीलदार रवि यादव, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, वन क्षेत्राधिकारी प्रेमचंद्र मिश्र, ईओ इन्द्र प्रताप, अधीक्षक डा0 अरविन्द गुप्ता, सहायक अभियंता लोक निर्माण जीएन यादव, एडीओ पंचायत सरिता यादव, एसओ सांगीपुर गौरव त्रिवेदी, उदयपुर एसओ दीप नारायण समेत विद्युत तथा जल निगम, विकास समेत विभिन्न विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Read Also-UP News-वाराणसी : अस्सी घाट पर गंगा में जलकुंभी हटाने का अभियान, जल्द उतरेगी ट्रैश बोट मशीन

रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button