Salman Khan News- अब यूट्यूब पर भी दिखेंगे सलमान खान, लॉन्च किया अपना चैनल

Salman Khan News – Salman Khan to appear on YouTube as well; launches his own channel.

Salman Khan News-  बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अब यूट्यूब की दुनिया में भी अपना स्वैग दिखाने के लिए तैयार हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल की घोषणा की है। उनके इस कदम से प्रशंसकों में खासा उत्साह है। घोषणा के कुछ ही समय बाद उनके चैनल पर 13 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर हो गए। सलमान ने इस चैनल के जरिए प्रशंसकों को अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी की झलकियां दिखाने का वादा किया है।

सलमान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “शुरू से शुरू करते हैं… मेरा आधिकारिक यूट्यूब चैनल। ए से जेड तक सब यहां मिलेगा।”

वीडियो में अभिनेता अपने चिर-परिचित मजेदार अंदाज में ए से जेड तक की बात करते नजर आ रहे हैं। उनके इस अंदाज ने प्रशंसकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। अभिनेता के मुताबिक, चैनल पर उन्हें अलग-अलग तरह की सामग्री देखने को मिलेगी।

सलमान के आधिकारिक यूट्यूब चैनल के परिचय में उन्हें फिल्म अभिनेता, कलाकार, चित्रकार और मानवतावादी बताया गया है। चैनल पर फिलहाल 10 शॉर्ट वीडियो भी मौजूद हैं। हालांकि, प्रशंसक अब उनके पहले आधिकारिक व्लॉग या नए वीडियो का इंतजार कर रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि सलमान अपने इस नए मंच के जरिए प्रशंसकों के साथ किस तरह जुड़ते हैं और उन्हें अपनी जिंदगी के कौन-कौन से अनदेखे पहलू दिखाते हैं।

Read Also-Sports-Cricket-रणजी ट्रॉफी के लिए सौराष्ट्र की टीम में शामिल हुए रवींद्र जडेजा

Show More

Related Articles

Back to top button