
Health News: रीजेंसी हॉस्पिटल, गोरखपुर ने हृदय रोग उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 100 सफल बायपास सर्जरी (CABG) पूरी कर ली हैं। यह उपलब्धि अस्पताल की अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, अनुभवी विशेषज्ञों की टीम और मरीजों के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।
पूर्वांचल में रीजेंसी हॉस्पिटल अब उन चुनिंदा चिकित्सा संस्थानों में शामिल हो गया है, जहां जटिल बायपास सर्जरी, हार्ट वाल्व सर्जरी, एंजियोप्लास्टी, बच्चों के हृदय रोगों का उपचार, संरचनात्मक हृदय रोगों की सर्जरी, 24×7 कैथ लैब और समर्पित कार्डियक क्रिटिकल केयर जैसी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।
100 सफल बायपास सर्जरी का ऐतिहासिक पड़ाव
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, 100 सफल बायपास सर्जरी का आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि अब पूर्वांचल के मरीजों को जटिल हृदय रोगों के इलाज के लिए दिल्ली, मुंबई या लखनऊ जैसे बड़े शहरों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है।
रीजेंसी हॉस्पिटल के वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशंस) संदीप शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि चिकित्सा उत्कृष्टता और मरीजों के भरोसे का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अस्पताल का लक्ष्य पूर्वांचल के लोगों को उनके क्षेत्र में ही विश्वस्तरीय हृदय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है।
60 वर्षीय मरीज की सफल CABG × 4 सर्जरी
हाल ही में करीमनगर, गोरखपुर निवासी 60 वर्षीय मरीज को सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी और गंभीर हृदय संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में मरीज की हृदय की तीन प्रमुख धमनियों में गंभीर ब्लॉकेज (Triple Vessel Disease) पाया गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसोसिएट डायरेक्टर कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जन डॉ. लोकेश शेखर जायसवाल और उनकी टीम ने सफलतापूर्वक CABG × 4 (चार ग्राफ्ट बायपास सर्जरी) की। सफल ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ और बाद में उन्हें स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
11 माह के बच्चे को मिला नया जीवन
रीजेंसी हॉस्पिटल ने हाल ही में 11 महीने के एक बच्चे की जटिल जन्मजात हृदय रोग (Patent Ductus Arteriosus – PDA) की सफल सर्जरी कर उसे नया जीवन दिया।
बच्चे को सांस लेने में परेशानी, बार-बार संक्रमण और दूध पीने में कठिनाई की शिकायत के साथ अस्पताल लाया गया था। जांच में PDA की पुष्टि होने के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सफल ऑपरेशन किया। सर्जरी के बाद बच्चे की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ और उसे स्वस्थ अवस्था में छुट्टी दे दी गई।
विशेषज्ञ टीम की भूमिका बनी सफलता की कुंजी
अस्पताल के वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मेजर अभिनव श्रीवास्तव ने कहा कि 100 सफल बायपास सर्जरी केवल एक आंकड़ा नहीं बल्कि सैकड़ों परिवारों के विश्वास की कहानी है। आधुनिक तकनीक और समन्वित कार्डियक केयर के माध्यम से आज जटिल हृदय रोगों का भी सफल उपचार संभव हो रहा है।
वहीं वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सिंह ने कहा कि अब पूर्वांचल के मरीजों को बड़े शहरों का रुख करने की जरूरत नहीं है। क्षेत्र में ही उन्हें विश्वस्तरीय हृदय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।
Health News: दिल्ली के डॉक्टरों का कारनामा, उल्टे अंगों वाली महिला की सफल सर्जरी, रचा गया इतिहास
एक ही छत के नीचे आधुनिक कार्डियक सुविधाएं
रीजेंसी हॉस्पिटल में 24×7 कैथ लैब, इमरजेंसी हार्ट कमांड सेंटर, हार्ट सर्जरी, एंजियोप्लास्टी, हार्ट वाल्व सर्जरी, बाल हृदय रोग उपचार, कार्डियक क्रिटिकल केयर और पोस्ट-ऑपरेटिव कार्डियक केयर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
अस्पताल की अनुभवी टीम में डॉ. लोकेश शेखर जायसवाल, डॉ. मेजर अभिनव श्रीवास्तव, डॉ. प्रियंका सिंह और डॉ. भारतेश राय सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं, जो मरीजों को उन्नत और समग्र हृदय उपचार प्रदान कर रहे हैं।


