Pratapgarh News: प्रियंका गांधी वाड्रा एवं मोना , एवं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का गठबंधन यूपी में सत्ता रास्ता बनाएंगे आसान

Pratapgarh News: The alliance involving Priyanka Gandhi Vadra, Mona, and SP supremo Akhilesh Yadav will pave an easier path to power in UP.

Pratapgarh News:अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एवं देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश केी नव नियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा एवं मोना सहभागिता कर भारतीय जनता पार्टी की बिदाई कर देंगी l

सत्ता को उत्तर प्रदेश से उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस की प्रदेश राजनीति में प्रतापगढ़ का एक बार फिर कद बढ़ा है। कभी बेल्हा के पं. मुनीश्वरदत्त उपाध्याय के हाथों उत्तर प्रदेश कांग्रेस की कमान थी, अब उसी जिले की रामपुर खास विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार विधायक चुनी गईं आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। दो अलग-अलग दौर में प्रतापगढ़ से निकले इन दो नेताओं को प्रदेश कांग्रेस की कमान मिलना जिले की राजनीतिक यात्रा की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। पं. मुनीश्वरदत्त उपाध्याय वर्ष 1955 में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने थे और बाद में प्रतापगढ़ से दो बार सांसद भी चुने गए।

मुनीश्वरदत्त उपाध्याय का दौर प्रतापगढ़ की कांग्रेस राजनीति का प्रभावशाली अध्याय रहा। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर संविधान सभा तक सक्रिय भूमिका निभाने वाले उपाध्याय प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के साथ राजस्व मंत्री और प्रतापगढ़ के सांसद भी रहे। उनके राजनीतिक प्रभाव का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह उस दौर में प्रदेश कांग्रेस संगठन के शीर्ष नेतृत्व में रहे, जब प्रतापगढ़ की राजनीति में कांग्रेस का व्यापक प्रभाव था।

समय बदला, राजनीति बदली और कांग्रेस का राजनीतिक प्रभाव भी पहले जैसा नहीं रहा, लेकिन प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट कांग्रेस के लिए मजबूत आधार बनी रही। इसी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने रामपुर खास से अपना राजनीतिक सफर आगे बढ़ाया। 2014 के उपचुनाव में पहली बार विधायक बनने के बाद उन्होंने 2017 और 2022 में भी रामपुर खास से जीत दर्ज की। अब तीसरी बार विधायक रहते हुए उन्हें प्रदेश कांग्रेस की कमान मिली है।

मोना के प्रदेश अध्यक्ष बनने के साथ ही प्रतापगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी और डॉ. प्रशांतदेव शुक्ल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मोना के मनोनयन को प्रतापगढ़ के लिए गौरव का क्षण बताया।

उधर रामपुर खास में भी समर्थकों का उत्साह देखते ही बना। विभिन्न स्थानों पर समर्थकों ने मिठाई बांटी और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। मोना के प्रदेश अध्यक्ष बनने की खबर के बाद लालगंज तहसील मुख्यालय समेत रामपुर खास क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न मनाया।

एक ही जिले से दो दौर, दो चेहरे और प्रदेश कांग्रेस की कमान— पं. मुनीश्वरदत्त उपाध्याय से शुरू हुई यह राजनीतिक कड़ी अब आराधना मिश्रा ‘मोना’ तक पहुंची है। अंतर सिर्फ इतना है कि तब प्रतापगढ़ कांग्रेस के मजबूत राजनीतिक गढ़ों में गिना जाता था, जबकि आज पार्टी को प्रदेश स्तर पर नए सिरे से संगठन खड़ा करने की चुनौती है। ऐसे में प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से निकलकर मोना के हाथों प्रदेश संगठन की बागडोर आना जिले की कांग्रेस राजनीति के लिए एक नया अध्याय जरूर लिखेगा l
Read Also-Pratapgarh News-श्रद्धा पाण्डेय के निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर जतायी गयी खुशी

रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button