Pratapgarh News-एससी-एसटी आयोग सदस्य ने की जनसुनवाई, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश

Pratapgarh News: SC/ST Commission member holds public hearing; issues necessary directives after a review meeting with officials.

Pratapgarh News-उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चन्द्र कुण्डे ने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान आयोग सदस्य ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को समयबद्ध एवं निष्पक्ष न्याय मिले। उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि गरीब, मजदूर तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

जनसुनवाई के उपरान्त आयोग सदस्य रमेश चन्द्र कुण्डे ने जनपद के संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, पीड़ितों को न्याय तथा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोग का प्रमुख उद्देश्य समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों को उनके अधिकार दिलाना और उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराना है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एससी/एसटी वर्ग से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। आयोग सदस्य ने एडीपीआरओ राजीव कुमार मौर्य से जनपद में सफाई कर्मचारियों की स्थिति एवं उनके कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवव्रत सिंह, ईओ नगर पालिका के प्रतिनिधि संतोष सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Read Also-Pratapgarh News-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग व व्यापार बन्धु की बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button