Pratapgarh News-लंबित ऋण प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण कर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दें-डीएम

Pratapgarh News: DM directs for the speedy resolution of pending loan cases on a priority basis and the extension of scheme benefits to eligible beneficiaries.

Pratapgarh News-जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैंकों की जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के ऋण-जमा अनुपात, प्राथमिकता क्षेत्र के अन्तर्गत संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं तथा बैंकवार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएमएफएमई, पीएम स्वनिधि, किसान क्रेडिट कार्ड, फिशरीज केसीसी सहित अन्य योजनाओं के अन्तर्गत लंबित ऋण प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनका प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें स्वरोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जाए।
बैठक में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि योजना के अन्तर्गत 7159 पत्रावलियां विभिन्न बैंकों को प्रेषित की गई हैं, जिसके सापेक्ष बैंकों द्वारा 3558 पत्रावलियों में ऋण स्वीकृत तथा 3109 पत्रावलियों में ऋण वितरण किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने शेष लंबित पत्रावलियों का शीघ्र निस्तारण करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन व्यक्तियों का बैंकिंग लेन-देन अच्छा है और वे व्यवसाय करना चाहते हैं, उन्हें पात्रता के अनुसार सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि ऋण प्रकरणों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलम्ब अथवा लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने सभी बैंकों को नवम्बर एवं दिसम्बर माह तक अपने निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना, अग्रणी जिला प्रबंधक नीरज सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा सीमा भारती सहित डीसी एनआरएलएम देव कुमार, उपायुक्त उद्योग एस0एस0 रावत, जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार तथा जनपद के समस्त बैंकों के जिला समन्वयकों एवं अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

Read Also-Pratapgarh News-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग व व्यापार बन्धु की बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button