Pratapgarh News-कानून व्यवस्था व महोबा घटना को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Pratapgarh News-Congress submitted a memorandum regarding law and order and Mahoba incident.

Pratapgarh News-कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में जनपद प्रतापगढ़ में लगातार बढ़ रही चोरी, लूट एवं डकैती की घटनाओं तथा महोबा में दलित बेटी के साथ हुई अमानवीय घटना को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि प्रतापगढ़ जनपद में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। आए दिन चोरी, लूट एवं डकैती जैसी गंभीर घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन अपराधियों पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि अंतू थाना क्षेत्र, नगर कोतवाली एवं फतनपुर थाना क्षेत्रों में करोड़ों रुपये की चोरी एवं लूट की घटनाओं के बावजूद अब तक किसी भी मामले का संतोषजनक खुलासा नहीं हो सका है, जिससे जनता में भय और आक्रोश व्याप्त है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी घटनाओं के बाद भी किसी जिम्मेदार पुलिसकर्मी के विरुद्ध न तो निलंबन की कार्रवाई की गई और न ही किसी अधिकारी का स्थानांतरण किया गया। संबंधित थानों पर वही अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यरत हैं, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मांग की कि सभी घटनाओं की उच्चस्तरीय जांच कराकर अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, पीड़ित परिवारों को सुरक्षा एवं न्याय दिया जाए तथा जनपद में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाकर कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाए। साथ ही लापरवाह पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

इसी क्रम में महोबा में दलित बेटी के साथ हुई अमानवीय घटना को लेकर भी कांग्रेसजनों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। पट्टी की पूर्व प्रत्याशी एवं जिला महासचिव सुनीता सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश में दलित, पिछड़े एवं कमजोर वर्ग की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी कर कठोरतम कार्रवाई किए जाने तथा पीड़ित परिवार को न्याय एवं सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की।

जिला उपाध्यक्ष मीरा देवी गौतम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज उठाने का कार्य करती रही है और अन्याय के खिलाफ संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, प्रेम शंकर द्विवेदी, महेंद्र शुक्ला, इंद्रानंद तिवारी, विमल सिंह, अनिल मौर्या, आर.पी. वर्मा, रवि भूषण सिन्हा, मासूम हैदर, अरविंद तिवारी, भवानी शंकर दुबे, सुरेश कुमार मिश्रा, सुरेश कुमार सरोज, शुभम मिश्रा, अंजनी पाण्डेय, मोहम्मद वसीम, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, अरबाज आलम, रविंद्र मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, मो. कासिम, सुभाष तिवारी, रामकुमार पटेल, राकेश कुमार गौतम, मोहम्मद असलम, रियाज सिटी, शहजाद सलमानी, आशिक अली, मोहम्मद सईद, देवमणि पांडे, नूर आलम, कपिल ओझा, मो. शब्बीर, पृथ्वीराज गौतम, अश्वनी उपाध्याय, सतीश सरोज एवं सुरेश दुबे सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी वेदांत तिवारी, कोषाध्यक्ष एवं कंट्रोल रूम इंचार्ज जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ द्वारा दी गई।

रिपोर्ट : उमेश पाण्डेय
जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत

Pratapgarh News-Read Also-Pratapgarh News-बाबा घुइसरनाथधाम पर विशाल भंडारे का आयोजन, समाजसेवियों व पत्रकारों का हुआ सम्मान

Show More

Related Articles

Back to top button