Pratapgarh News: गृह जनपद पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Pratapgarh News: BJYM State President Dr. Rohit Mishra arrives in his home district; party workers accord him a grand welcome.

Pratapgarh News:भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के गृह जनपद प्रतापगढ़ में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। तुलसी सदन (हादी हॉल) में उनके सम्मान में परिचयात्मक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा और युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत से अभिभूत डॉ. रोहित मिश्रा ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं का सम्मान और उनका विश्वास उनके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं और जरूरतों के लिए दिन-रात उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान में किसी भी स्तर पर कमी नहीं आने दी जाएगी और उनके लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे।

कार्यक्रम में शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, निवर्तमान विधायक अभय कुमार ओझा, वरिष्ठ भाजपा नेता शिव प्रकाश सेनानी, पूर्व जिलाध्यक्ष के.के. सिंह, ओम प्रकाश त्रिपाठी, जिला महामंत्री राजेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष पवन गौतम और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह समेत भाजपा व भाजयुमो के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे।

एवं सदर से पूर्व प्रत्याशी भाजपा नेता डा आशुतोष त्रिपाठी, विजय मिश्र किसान मोर्चा अध्यक्ष उपाध्यक्ष पंकज मिश्र, सुभाष प्रजापति मण्डल अध्यक्ष अभिनव मिश्र आदि भी मौजूद रहे l

इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों और जनपदों से पहुंचे युवा मोर्चा के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रसेवा, संगठन के विस्तार और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Read Also-UP Police News-यूपी पुलिस की मप्र में बड़ी कार्रवाई, देवास के तेल कारोबारी अशोक जैन की 19.44 करोड़ की संपत्ति कुर्क

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button