Pratapgarh News-भगवान राम की बड़ी बहन शांता जी श्रृंगवेरपुर में निवास करती हैं:- धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास

Pratapgarh News-श्रृंगवेरपुर सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर गंगा स्नान के पश्चात धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास रामानुज आश्रम प्रतापगढ़ ने गंगा जी का पूजन एवं गंगा जी की आरती करके लगभग 35 तीर्थ पुरोहितों को प्रसाद पवाने के पश्चात अंगवस्त्रम एवं दक्षिणा देकर सम्मानित किया। तत्पश्चाप आपने श्रृंगवेरपुर और सोमवती अमावस्या के महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि पुरुषोत्तम मास की यह सोमवती अमावस्या है।
सोमवती अमावस्या उसे कहते हैं जो अमावस्या के दिन सोमवार पड़ता है उस अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहते हैं। ज्येष्ठ मास के पुरुषोत्तम मास का यह दिवस लगभग 12 वर्ष बाद आएगा। चैत्र बैसाख ज्येष्ठ आषाढ़ सावन भादों इन 6 महीनों में पुरुषोत्तम मास लगता है। जो तीन-तीन वर्ष बाद आता है। प्रभु श्री राम इसी श्रृंगवेरपुर में वन जाते समय गंगा जी को पार किए थे और केवट को गले लगाया था। गंगा जी के इसी पावन तट पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की बहन शांता और उनके पति श्रृंगी ऋषिका मंदिर है।
अयोध्या से चलने के बाद आज के प्रतापगढ़ होते हुए श्रृंगवेरपुर तक माता सीता के पैरों में कांटे कंकर नहीं चुभे क्यों कि वह रथ पर बैठकर के आई थी यहीं गंगा जी को पार करने के पश्चात वह पैदल पंचवटी तक गई थी। तीर्थ पुरोहित भागवत स्वरूप होते हैं और भागवत भगवान से भी बढ़कर होते हैं। हमें अपने तीर्थ पुरोहितों की सेवा करनी चाहिए जो भी यथाशक्ति हो उन्हें दान दक्षिणा देनी चाहिए। तीर्थ पुरोहितों को दिया हुआ दान अक्षय होता है जो जीवात्मा के मरने के पश्चात यमराज के फांस से मुक्त करता है।
दास ने पूरे भारत के अनेक तीर्थों का भ्रमण किया किंतु जितने संतुष्ट तीर्थ पुरोहित यहां के हैं वैसे मैंने कहीं भी नहीं देखा। यह कभी भी किसी के ऊपर दबाव नहीं डालते कि मुझे इतना धन दीजिए। जो यजमान की इच्छा हो वह देता है उससे यह संतुष्ट रहते हैं। इस अवसर पर आपने तीर्थ पुरोहितों और उनके यजमानों के भी मंगलमय जीवन की कामना माता गंगा और भगवान श्री जगन्नाथ जी से किया।
उक्त अवसर पर पंडित दिनेश शर्मा प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह एमएलसी पूर्व मंत्री एवं गोधन महराज आचार्य शिवाकांत पंडा पंडित दूधनाथ प्रसाद पंडा कमलाकांत महाराज पंडित सूर्यकांत महाराज हरिश्चंद्र महाराज मुन्नालाल महाराज गगन महाराज राकेश प्रकाश पांडा धर्मेंद्र महाराज और जगत महाराज सहित अनेक तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे।

Read Also-Mau News-निबंधन व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में रजिस्ट्री कार्यालय घोसी तहसील में विशाल धरना-प्रदर्शन, अधिवक्ताओं का मिला भारी समर्थन

रिपोर्ट उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button