Pratapgarh News-बाबा साहब के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक – विधायक डॉ. आर. के. वर्मा

Pratapgarh News-B. R. Ambedkar को कभी भुलाया नहीं जा सकता, क्योंकि उनके संघर्ष और योगदान से ही शोषित एवं वंचित वर्गों को उनके अधिकार प्राप्त हुए। उक्त विचार सदर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे विधायक डॉ. आर. के. वर्मा ने व्यक्त किए।

श्रीहरि पैलेस, सिटी रोड सगरा, प्रतापगढ़ में डॉ. बी.आर. अंबेडकर क्लब द्वारा बाबा साहब की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रानीगंज विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डॉ. आर. के. वर्मा ने बाबा साहब के विचारों और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भी उनके सिद्धांत समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।

इस अवसर पर बी. पल पटेल, प्रतिनिधि डॉ. विनोद कुमार, मोनू पटेल, अनुराग वर्मा, सूरज वर्मा, सूरज मिश्रा, राजेश पटेल, प्रधान भगवतगंज, युवा नेता सचिन पटेल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Read Also-Summer Drink Recipe: घर पर ऐसे बनाएं आम का पना, गर्मियों में देगा ठंडक और लू से राहत

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय
जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button