Upcoming Bollywood Movies: पहले पोस्टर ने मचाई हलचल, जानें कब रिलीज होगी सारा-आयुष्मान की ‘Pati Patni Aur Woh Do’ फिल्म?

अभिनेता Ayushmann Khurrana और Sara Ali Khan की फिल्म Pati Patni Aur Woh Do का पहला पोस्टर जारी हो गया है। मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट 15 मई 2026 घोषित की है, जिससे फैंस का इंतजार और उत्साह दोनों बढ़ गए हैं।

Upcoming Bollywood Movies: बॉलीवुड के दर्शकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री सारा अली ख़ान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्म अब 15 मई 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह पहली बार होगा जब आयुष्मान खुराना और सारा अली खान एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। फिल्म में इनके अलावा वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। मेकर्स को उम्मीद है कि यह नई जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आएगी।

फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें आयुष्मान खुराना एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में उनका किरदार जाल में फंसा हुआ दिखाया गया है, जबकि तीन महिलाएं उस जाल को पकड़े दिखाई दे रही हैं। पोस्टर से साफ संकेत मिलता है कि फिल्म की कहानी में कॉमेडी के साथ-साथ कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेंगे।

बताया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज पहले मार्च 2026 में तय की गई थी, लेकिन कुछ कारणों से इसे आगे बढ़ा दिया गया। अब नई तारीख घोषित होने के बाद दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है और फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।

Also Read:  प्रतापगढ़ l बेल्हा पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों की ‘पासिंग आउट परेड’ का भव्य पूर्वाभ्यास सम्पन्न

वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान खुराना आने वाले समय में कई अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वहीं सारा अली खान भी लगातार नई फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने की तैयारी में हैं। ऐसे में ‘पति पत्नी और वो दो’ को लेकर फैंस की उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं।

Written By: Kalpana Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button