
NTA Office Security: NEET-UG पेपर लीक और परीक्षा से जुड़ी अनियमितताओं के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपने गोपनीय और संवेदनशील कामकाज की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है।
NTA का नया कार्यालय दिल्ली के मिंटो रोड स्थित भारत सरकार प्रेस भवन में बनाया गया है। यहां एजेंसी को करीब 55,524 वर्गफुट जगह आवंटित की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए अब 39 CISF कर्मियों की तैनाती की गई है।
CISF जवान प्रवेश और निकास नियंत्रण, स्क्रीनिंग तथा तलाशी की जिम्मेदारी संभालेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत एक्स-रे बैगेज स्कैनिंग और डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर की व्यवस्था भी की गई है।
NTA ने संवेदनशील क्षेत्रों को अलग से चिन्हित किया है, जहां प्रवेश और आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा। परीक्षा से जुड़े गोपनीय दस्तावेजों और सिस्टम की सुरक्षा के लिए साइबर सुरक्षा उपायों को भी मजबूत किया जा रहा है।



