
NSUI Pratapgarh District Executive Expansion: राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा ने संगठन को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की। संगठन ने इसे युवाओं की बढ़ती भागीदारी और छात्र हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
नई कार्यकारिणी के तहत रितेश पाल को जिला महासचिव, मुस्कान यादव और अनु यादव को जिला सचिव तथा साहिल सरोज को सोशल मीडिया जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और छात्र-छात्राओं के हितों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ के अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि एनएसयूआई देश के छात्र-युवा आंदोलनों की मजबूत आवाज है। उन्होंने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और सभी पदाधिकारी छात्र-छात्राओं के अधिकारों की रक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा ने कहा कि संगठन का विस्तार युवाओं के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतापगढ़ में छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्र हितों की लड़ाई को संगठन पहले से अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगा।
इस अवसर पर कांग्रेस कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर, अजीत सिंह, एनएसयूआई एमडीपीजी इकाई अध्यक्ष शिवांशु भट्ट, जिला उपाध्यक्ष विकास पटेल, जिला सचिव अंजलि यादव, जिला सचिव सुधांशु सिंह सहित एनएसयूआई और कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ के कोषाध्यक्ष एवं कंट्रोल रूम प्रभारी वेदांत तिवारी ने दी।
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत



