Pratapgarh News: विकास भवन में आखिर क्या संदेश देकर गए प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह? प्रतापगढ़ में दिखी बड़ी हलचल

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री (संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा शिशु कल्याण विभाग) माननीय राजा मयंकेश्वर शरण सिंह आज विकास भवन, प्रतापगढ़ पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

प्रभारी मंत्री के विकास भवन पहुंचने पर सदर विधायक माननीय राजेंद्र प्रसाद मौर्य, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ की मैनेजर डॉ. अवंतिका पांडे तथा भाजपा नेता दिनेश सिंह डगैंचा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान विकास भवन परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से मुलाकात कर जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रतापगढ़, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सोमनाथ, सीएमएस मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ डॉ. शैलेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. ए.एन. प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Pratapgarh News: 9 वर्षीय बालक की संदिग्ध मौत से उबाल, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

कार्यक्रम के दौरान जिले के विकास कार्यों, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए जिले के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

रिपोर्ट : उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button