रायबरेली : तकिया में मौलाना राबे हसनी नदवी को किया गया सुपुर्द ए खाक

रायबरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष हजरत मौलाना राबे हसनी नदवी का 93 वर्ष की उम्र में गुरुवार (13 अप्रैल) को निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ के डालीगंज में स्थित नदवा मदरसे में आखिरी सांस ली। जिसके बाद मौलाना राबे हसनी नदवी का शव रायबरेली शहर के तकिया में शुक्रवार को सुपुर्द ए खाक किया गया।

मौलाना राबे हसनी नदवी का जन्म 29 अक्टूबर 1929 को रायबरेली के तकिया कलां में हुआ था। उन्होंने शुरुआती शिक्षा रायबरेली में ही पूरी की। उसके बाद उच्च शिक्षा के लिये नदवतुल उलमा आ गये।रमजान के दिनों में दवी तकिया में ही निवास करते थे। रमजान के समय वह तकिया में थे लेकिन अचानक बीमार हो गए और उनको लखनऊ ले जाया गया जहां गुरुवार को उनका निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके परिजन मौलाना जाफर नदवी से फोन पर बात की और शोक संवेदना प्रकट की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली से मौलाना राबे हसनी नदवी के भतीजे मौलाना जाफर हसनी नदवी को फोन कर मौलाना राबे के निधन पर शोक जताया। वहीं, समाजवादी पार्टी प्रमुखअखिलेश यादव ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुये कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी का इंतकाल बेहद दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं भावभीनी श्रद्धांजलि।

वहीं, बसपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और पसमांदा मुस्लिम समाज के अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री अनीस मंसूरी ने मौलाना राबे के निधन पर दुख जताया।

Show More

Related Articles

Back to top button