Boycott Madives : भारत का साथ छोड़कर ऐसे तो मालद्वीव बर्बाद हो जाएगा , बर्बादी की आहट आने लगी है नज़र

Boycott Madives :भारत से पंगा लेना मालदीप को भारी पड़ रहा है। मालदीप को बड़ा झटका लगा है। अब मालदीव पर अब बॉयकॉट का असर दिखने लगा है। मालदीव को भारत के बॉयकॉट से हर दिन करोड़ों का नुकसान हो रहा है। मालदीप का रेवेन्यू टूरिस्ट और टूरिज्म पर सबसे ज्यादा निर्भर है। ऐसे में अब बॉयकॉट से उसकी कमाई को बड़ा नुकसान पहुंच रहा है। हालात संभालने के लिए मालदीव ने अपने यहां घूमने का खर्चा भी आधा कर दिया, लेकिन इसके बाद भी भारतीय वहां जाने के लिए तैयार नहीं हैं। मालदीव सरकार के कुछ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री की लक्षद्वीप ट्रिप को लेकर आप्पतिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद से बॉयकॉट मालदीव ट्रेंड करने लगा है। मालदीव को भारत के बॉयकॉट से हर दिन करोड़ों का नुकसान हो रहा है।

Boycott Madives :also read –रोजगार को मौलिक अधिकार बनाने हेतु ‘एक वोट एक रोजगार’ आन्दोलन की हुई शुरूआत

मालदीप अब कंगाली की कगार पर है। इस पूरे विवाद से पहले तक मालदीव भारतीयों के पसंदीदा पर्यटन स्थलों में शामिल था। मालदीप में हर साल लाखों भारतीय घूमने जाते थे, लेकिन भारतीयों के बॉयकॉट की वजह से मालदीव ने खुद कहा है कि उसके 44 हजार परिवारों पर संकट आ गया है। भारतीयों की नाराजगी के कारण उसकी टूरिज्म इंडस्ट्री बुरी तरह प्रभावित हुई है।मालदीव को ताजा विवाद के बाद रोजाना रेवेन्यु का तगड़ा नुकसान हो रहा है। पिछले साल यानी 2023 में बड़ी संख्या में भारतीय मालदीप में घूमने गए थे। पिछले साल सिर्फ मालदीव में भारतीयों ने 38 करोड़ डॉलर (करीब 3,152 करोड़ रुपये) खर्च किए थे। ऐसे में देखें तो अगर भारतीयों ने वहां जाना बंद कर दिया तो मालदीव को हर दिन कम से कम 8.6 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। बता दें PM मोदी के लक्षदीप पर फोटो शूट कराने और उसकी तुलना मावदीव से करने पर मालदीव के मंत्रियों ने PM मोदी का मजाक उड़ाया था। इसके बाद भारत की तमाम बड़ी सेलिब्रिटी से लेकर केंद्रीय मंत्रियों ने इसका विरोध जताया था। इसके बाद मालदीव के मंत्रियों को इस्तीफा तक देना पड़ा था। मालदीव के विरोध के बाद अब भारतीयों मालदीव जाने का बहिष्कार कर दिया है

Show More

Related Articles

Back to top button