
Lucknow News-बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, मकदूमपुर, कैथी, लखनऊ में दीपावली के दो दिन पहले शुक्रवार को दीपावली के पावन अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक और सुंदर रंगोलियां बनाईं।
रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न रंगों और डिजाइनों के माध्यम से दीपावली के त्योहार की सुंदर छटा बिखेरी। बच्चों को प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में विद्यालय के शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया।
विद्यालय के उप प्रधानाचार्य O.P. सर ने बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोलियों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयास, रचनात्मकता और उत्साह की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
वहीं विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने दीपावली के अवसर पर मिट्टी के दीपों को सुंदर तरीके से सजाया। बच्चों ने दीप सजाकर त्योहार की खुशियों को साझा किया और दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।
विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल रहा। शिक्षकों ने बच्चों को दीपावली के महत्व के बारे में बताया और सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने का संदेश दिया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में बच्चों की भागीदारी जरूरी है। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों के बीच खुशियां बांटने के साथ ही भारतीय संस्कृति और त्योहारों के प्रति सम्मान की भावना को भी मजबूत किया।
Read Also-UP News- दीपावली पर दिखी बुंदेलखंड की लोक संस्कृति की अनूठी छटा, दिवारी नृत्य, मल्हार की रही धूम



