Lucknow News-घर-परिवार से दूर धरना स्थल पर अभ्यर्थियों ने मनाई दीपावली, 69वें दिन भी जारी रहा आंदोलन

Lucknow News: Candidates celebrate Diwali at the protest site, away from their families; agitation continues for the 69th day.

Lucknow News-68,500 सहायक अध्यापक भर्ती-2018 की आरक्षण विसंगति के विरोध में ईको गार्डन में अनवरत धरना दे रहे अभ्यर्थियों ने दीपावली का पर्व अपने घर-परिवार से दूर धरना स्थल पर मनाया। जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों के साथ दीपावली मना रहा था, वहीं न्याय की मांग को लेकर आंदोलनरत अभ्यर्थियों ने धरना स्थल पर दीप जलाकर और रंगोली बनाकर त्योहार मनाया। इस दौरान सैकड़ों अभ्यर्थी मौजूद रहे।

धरने का नेतृत्व कर रहे तूफान सिंह ने बताया कि 68,500 शिक्षक भर्ती आरक्षण विसंगति मामले में अभ्यर्थी पिछले 69 दिनों से लगातार धरना दे रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्रियों, विभागीय मंत्री और संबंधित अधिकारियों के समक्ष कई बार अपनी बात रख चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने अपने आदेश में ओबीसी वर्ग को आरक्षित श्रेणी का लाभ देते हुए परिणाम संशोधित करने और नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की बात कही है, लेकिन अभी तक अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिला है।

तूफान सिंह ने कहा कि दीपावली खुशियों और परिवार के साथ मनाने का त्योहार है, लेकिन न्याय की उम्मीद में बैठे अभ्यर्थियों को अपना त्योहार भी धरना स्थल पर मनाना पड़ रहा है। जब तक आरक्षण विसंगति का समाधान कर अभ्यर्थियों को न्याय और नियुक्ति नहीं मिल जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

धरने के सह-नेतृत्वकर्ता आशुतोष वर्मा ने कहा कि विभागीय बैठकों में आरक्षण संबंधी विसंगतियों पर स्थिति स्पष्ट होने के बावजूद अब तक समाधान नहीं हुआ है। सरकार को अभ्यर्थियों की मांगों पर तत्काल निर्णय लेना चाहिए।

महिला अभ्यर्थी रंजना जायसवाल ने कहा कि महिलाएं भी अपने परिवार से दूर धरने पर बैठने को मजबूर हैं। सरकार को अब तक इस मामले में न्याय कर देना चाहिए था।

धरना प्रभारी नवीन चौधरी ने बताया कि दीपावली के अवसर पर धरना स्थल पर मूर्तियां, मोमबत्तियां, कैंडल और रंगोली की सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिसके माध्यम से सभी ने मिलकर दीपावली मनाई।

इस अवसर पर आरती पटेल, मनोज कुमार, सुनील कुमार, हरजीत, घनश्याम, अनुराग पाल, ओंकार विश्वकर्मा, नसीम, तारिक, अमित, उत्कर्ष पटेल, घनश्याम, अनश एवं राजेंद्र वर्मा सहित अन्य अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

Read Also-Amethi News-बाबा अधीनदास की कुटी पर लगा भव्य मेला, श्रद्धालुओं ने समाधि पर टेका माथा

Show More

Related Articles

Back to top button