Lucknow News: लखनऊ : हॉस्टल के कमरे में छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

Lucknow News: Lucknow: Student commits suicide by hanging himself in hostel room

Lucknow News:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम को एक हॉस्टल में छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि आज शाम को यूपी 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना बीबीडी क्षेत्रान्तर्गत दयाराम पुरवा स्थित मर्सिडीज शोरूम के पास राजपाल बॉयज हॉस्टल में एक युवक ने आत्महत्या कर ली गई है। सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

शव को कब्जे में लेकर जांच की, जिसमें पाया कि गोंडा जिले बक्सर आज्ञाराम निवासी दीपक गुप्ता (23) का शव कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रथम दृष्टया जानकारी में ज्ञात हुआ कि मृतक रामस्वरूप कॉलेज में अध्ययनरत था।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए हैं। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है तथा मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Read Also-Prayagraj News: चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता, जनता तक पहुंचाएं सरकार की उपलब्धियां : केशव प्रसाद मौर्य

Show More

Related Articles

Back to top button