
लखनऊ। Lucknow Public College of Professional Studies (LPCPS) में आज समर हायर 10.0 का सफल आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लेकर छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान किए। इस भर्ती अभियान में लगभग 8 कंपनियां शामिल हुईं, जबकि 300 से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


इस प्लेसमेंट ड्राइव में LPCPS के साथ-साथ Amity University, IT College और University of Lucknow के छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच लगभग 50 छात्रों का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया, जिससे छात्रों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस सफल आयोजन को संभव बनाने में कॉलेज के डीन प्रो. (डॉ.) एल. एस. अवस्थी और प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस एवं सीनियर प्लेसमेंट हेड प्रो. (डॉ.) ओम प्रकाश के विशेष प्रयासों की अहम भूमिका रही। वहीं, LPCPS की निदेशक सुश्री गरिमा सिंह के निरंतर मार्गदर्शन, सहयोग और प्रोत्साहन ने इस आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कॉलेज प्रशासन ने बताया कि ऐसे प्लेसमेंट अभियान छात्रों को बेहतर करियर अवसर प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में भी सहायक सिद्ध होते हैं। समर हायर 10.0 का यह आयोजन छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ, जिसने उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम रखा।
(रिपोर्ट- निखिल श्रीवास्तव)
Written By: Kalpana Pandey



