Lucknow: ‘Transition 2026’ थीम पर T.S. Mishra University में यादगार विदाई समारोह, छात्रों को मिला सम्मान

Lucknow: T.S. Mishra University, अमौसी में 25 अप्रैल 2026 को “Transition 2026 – Sweet Ending to a New Beginning” थीम पर भव्य फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं स्वागत संबोधन से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत और भावनात्मक प्रस्तुतियों से माहौल को उत्साह और भावुकता से भर दिया।

समारोह में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. ए. के. श्रीवास्तव (डीन, स्कूल ऑफ मेडिसिन), प्रो. डॉ. सविता उपाध्याय, एस. पी. राय (डीन स्टूडेंट वेलफेयर), प्रो. राजेश कंवर (एचओडी, कम्युनिटी मेडिसिन), डॉ. बृज नंदन, मिसेज नीलम मिश्रा और प्रो. अवधेश निरंजन सहित सभी फैकल्टी एवं स्टाफ मौजूद रहे। अतिथियों ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए जीवन में अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विभिन्न प्रतियोगिताएँ रहीं, जिनमें प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। Mr. Farewell का खिताब Ishtiyak और Ms. Farewell का खिताब Priya Tripathi ने अपने नाम किया। वहीं Student of the Year (Girl) के रूप में Aasha तथा Student of the Year (Boy) के रूप में Vivek को सम्मानित किया गया। इसके अलावा Ms. Evening का खिताब Habiba, Mr. Evening का खिताब Ashish, Ms. Beauty का खिताब Raunak और Mr. Handsome का खिताब Upkar को प्रदान किया गया।

Also Read: Pratapgarh News- रिजर्व पुलिस लाइन्स में भव्य दीक्षांत परेड संपन्न 60,244 भर्ती श्रृंखला के नए आरक्षियों ने राष्ट्र सेवा की शपथ ली

समारोह के अंत में सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर इस यादगार पल को संजोया गया। यह फेयरवेल समारोह विद्यार्थियों के लिए भावनाओं से भरा एक यादगार अनुभव रहा, जिसने उन्हें नई शुरुआत के लिए प्रेरित किया और उनके छात्र जीवन की खूबसूरत यादों को सहेज लिया।

(रिपोर्ट- निखिल श्रीवास्तव)

Written By: Kalpana Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button