
Food Storage: आलू भारतीय रसोई का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला खाद्य पदार्थ है। सब्जी, स्नैक्स, पराठे या चाट, लगभग हर डिश में इसका उपयोग होता है। अक्सर लोग समय बचाने के लिए आलू पहले से काटकर रख देते हैं। लेकिन थोड़ी देर बाद ही उनका रंग सफेद से भूरा या काला होने लगता है। ऐसे में कई लोगों को लगता है कि आलू खराब हो गए हैं।



