HATHRAS-WATER-PROTESTS-भीषण गर्मी में सादाबाद कस्बे के कई इलाकों की जलापूर्ति ठप, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

HATHRAS-WATER-PROTESTS-उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में भाषण गर्मी में सादाबाद कस्बे के कई इलाकों में पिछले 10 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे परेशान होकर शनिवार सुबह लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और महिलाओं ने खाली बाल्टियां लेकर सड़कों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि वे मजदूरी करने वाले परिवारों से हैं और लगातार पानी न मिलने के कारण उन्हें मजबूरन पानी खरीदना पड़ रहा है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। इलाके में एकमात्र हैंडपंप है, जो अक्सर खराब रहता है। ऐसे में भीषण गर्मी के बीच पानी की समस्या और गंभीर हो गई है। कूपा गली निवासी लोगों ने बताया कि पानी न आने के कारण हैंडपंप पर लंबी लाइन लग जाती है और पानी भरने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। पानी की किल्लत के चलते अब उन्हें खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है, जो उनके लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ बन गया है।

वार्ड एक के सभासद दिनेश वर्मा ने बताया कि उन्होंने करीब 10 दिन पहले ही नगर पंचायत को इस समस्या से अवगत करा दिया था। उस समय अधिकारियों ने वाल्व खराब होने की बात कहकर जल्द सुधार का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। नगर पंचायत की लापरवाही को लेकर लोगों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है।

इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष हेमलता अग्रवाल ने बताया कि वाल्व को तो सही कर दिया गया है, लेकिन पेयजल आपूर्ति क्यों नहीं मिल पा रही है, इसकी जांच के लिए जलकल इंचार्ज को निर्देशित किया गया है।

Read Also-Sports News / IPL News: श्रीसंत-हरभजन विवाद फिर सुर्खियों में, ‘स्लैपगेट’ से कमाई का लगाया बड़ा आरोप

Show More

Related Articles

Back to top button