Haryana-भाजपा जल्द शुरू करेगी चुनाव प्रचार अभियान

BJP will start election campaign soon

Haryana-हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने के उद्देश्य के साथ भाजपा बहुत जल्द चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेगी। इसके अलावा कांग्रेस द्वारा जारी की गई चार्जशीट का जवाब वर्कशीट के रूप में दिया जाएगा। प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप ने कैम्पेन को लेकर शुक्रवार रात पिंजौर गार्डन में रणनीति तय की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कोर ग्रुप की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर, पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु व हरियाणा मामलों के सह-प्रभारी सुरेंद्र नागर मौजूद रहे। बैठक में कोर ग्रुप सदस्यों ने कैम्पेन को लेकर अपने-अपने सुझाव भी दिए। पिंजौर गार्डन में आम मेला भी चल रहा है। ऐसे में सीएम सहित कोर ग्रुप के सभी सदस्य शुक्रवार रात पिंजौर में थे। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा महेंद्रगढ़ में 16 जुलाई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों में व्यस्त होने की वजह से बैठक में नहीं पहुंच सके। वहीं केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य डॉ. सुधा यादव भी बैठक में नहीं पहुंच सकीं।
read also-UP News: डीएम ने थाना समाधान दिवस रजिस्टर का किया अवलोकन, गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण का दिया निर्देश
भाजपा की ओर से चुनावी कैम्पेन तैयार किया गया है। सीएम व प्रदेशाध्यक्ष ने यह कैम्पेन कोर ग्रुप सदस्यों के सामने रखा। इस पर उन्होंने अपने विचार भी दिए और उसी हिसाब से कैम्पेन में थोड़ा बदलाव करने का निर्णय हुआ। कांग्रेस ने 15 बिंदुओं को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की है। इसमें महंगाई, बेरोजगारी, विकास, प्रदेश के कर्जे सहित कई घोटालों को भी मुद्दा बनाया है। कांग्रेसी इस चार्जशीट को लेकर घर-घर जाएंगे। कोर ग्रुप के कुछ सदस्यों ने बैठक में इस चार्जशीट को लेकर भी बात रखी। इसके बाद तय किया गया कि कांग्रेस के आरोपों का मजबूती के साथ जवाब दिया जाएगा। कांग्रेस के 10 वर्षों के कार्यकाल की भाजपा के दस वर्षों के कार्यकाल से तुलना की जाएगी।

Show More

Related Articles

Back to top button