
Pratapgarh News:प्रतापगढ़ बेल्हा में मंगलवार को कलानी स्थित प्रसिद्ध मां कल्याणी देवी धाम में सावन माह के अंतिम मंगलवार के पावन अवसर पर रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया।
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी बॉयज एंड गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज के अध्यक्ष और डॉ. अभिषेक तिवारी उर्फ प्रिंस तिवारी द्वारा विधि-विधान के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया।
इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही लगी रही। वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा धाम भक्तिमय हो गया।
डॉ. अभिषेक तिवारी ने भगवान भोलेनाथ का पूजन कर क्षेत्र की जनता की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजकों ने बताया कि सावन माह में शिव आराधना का विशेष महत्व होता है।
इस दौरान मंदिर के पुजारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे।
रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत
Read Also-SL vs IND: 8 विकेट पर 265 रन, फॉलोऑन का खतरा! बारिश ने श्रीलंका को बचाया, टीम इंडिया मजबूत


