Pratapgarh News: शिक्षा जगत में अमर योगदान के लिए याद किए गए बाबू अमर बहादुर सिंह ‘लाट बाबू’

Pratapgarh News: Babu Amar Bahadur Singh ‘Lat Babu’ remembered for his enduring contribution to the field of education.

Pratapgarh News:शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले बाबू अमर बहादुर सिंह ‘लाट बाबू’ की 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बाबू अमर बहादुर सिंह शिक्षण संस्थान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीसीबी के पूर्व चेयरमैन विजय राज सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमारी रत्ना सिंह सहित उपस्थित लोगों ने बाबू अमर बहादुर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाता रहेगा। उन्होंने शिक्षा को समाज के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम मानते हुए इसके प्रसार के लिए उल्लेखनीय कार्य किया।

कार्यक्रम में बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के हीरागंज बाजार निवासी एवं भाजपा काशी प्रांत किसान मोर्चा के पूर्व महामंत्री अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पन सिंह ने भी अपने स्वर्गीय पिता बाबू अमर बहादुर सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को स्मरण किया।

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व कुंडा विधानसभा प्रत्याशी शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, पूर्व प्राचार्य राजेंद्र बहादुर सिंह, चंद्रभान तिवारी शास्त्री, बद्रीनाथ यादव, भाजपा के निवर्तमान महामंत्री अशोक मिश्रा, बाबागंज के पूर्व प्रत्याशी पवन गौतम, राजकुमार शुक्ल ‘मेहरा’, उमेश पांडेय, अमरजीत सिंह, दयानंद शुक्ला, मनीष कुमार, चंद्रशेखर सिंह, मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद्र प्रजापति, संतोष तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Read Also-Piyush Goyal Japan Visit: पीयूष गोयल का चीन पर बड़ा तंज! जैक मा का नाम लिए बिना बोले- भारत में बिजनेसमैन के गायब होने का डर नहीं

रिपोर्ट: उमेश पांडेय, जिला संवाददाता

Show More

Related Articles

Back to top button