
प्रतापगढ़। बुधवार को प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर लंबे समय से संगठन और संघ में सेवा दे रहे भाजपा नेता हरिओम मिश्र ने पीसीयू (यूपी कोऑपरेटिव यूनियन) के प्रयागराज मंडल से डायरेक्टर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने सहकारिता भवन पहुंचकर औपचारिक रूप से नामांकन पत्र जमा किया।

इस मौके पर उनके प्रस्तावक आरपी बघेल और समर्थक चन्द्रदत्त शुक्ला भी उनके साथ मौजूद रहे। नामांकन के दौरान समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हरिओम मिश्र को संगठन में लंबे समय से सक्रिय और कार्यकर्ताओं के बीच मिलनसार नेता के रूप में जाना जाता है।
उनके नामांकन की खबर मिलते ही बेल्हा प्रतापगढ़ से लेकर कौशाम्बी और प्रयागराज तक कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों और शुभचिंतकों द्वारा लगातार उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
Also Read: कोलंबो। समुद्री सहयोग! ‘डाइवेक्स-26’ के लिए कोलंबो पहुंचा आईएनएस निरीक्षक
कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि हरिओम मिश्र का अनुभव और संगठन में उनकी सक्रियता इस जिम्मेदारी के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी। सभी समर्थकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफलता की कामना की है। बेल्हा प्रतापगढ़ से लेकर कौशाम्बी प्रयागराज तक के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी, शुभकामना बधाई देने वालों तांता लगा हुआ है l
रिपोर्ट- उमेश पाण्डेय, जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत



