Amethi News: जेबी पब्लिक इंटर कालेज में बाल दिवस पर आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिता

Amethi News: Essay competition held at JB Public Inter College on Children's Day

Amethi News:जनपद के लगभग सभी शिक्षण संस्थानों में बाल दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं बाल मेला,तो कहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जेबी पब्लिक इंटर कालेज सांई मार्केट बाजार शुकुल में बाल मेला तथा निबंध लेखन एवं कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

निबंध लेखन प्रतियोगिता में 12वीं की छात्रा वैष्णवी सिंह को प्रथम स्थान, अनुष्का शुक्ला को द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर उमा रही।इसी प्रकार हाई स्कूल स्तर पर 9वीं की छात्रा वेदिका शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इंग्लिश मीडियम के छात्र रियांश यादव प्रथम, हिंदी वर्ग की छात्रा अंशिका प्रथम, अंकिता शुक्ला,को प्रथम प्राप्त हुआ।

इसके अतिरिक्त कालेज में बाल मेला भी आयोजित किया गया। मेला में छात्र छात्राओं का उत्साह देखते बन रहा था। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त किए प्रतियोगी छात्र छात्राओं को कालेज के प्रबंधक राम कुमार सिंह द्वारा मैडल और पुरस्कार सम्मानित करते हुए उत्साह वर्धन किया गया।

Read Also-Rahul Gandhi: तेलंगाना में गिग वर्कर्स के लिए सामाजिक सुरक्षा योजना शुरू, राहुल गांधी बोले- भाजपा बनाना चाहती है बंधुआ मजदूर

Show More

Related Articles

Back to top button