
Entertainment News Today- अभिनेता इमरान हाशमी की आगामी फिल्म ‘गनमास्टर G9’ का धमाकेदार ट्रेलर जारी हो गया है। आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान एक बार फिर आशिक के साथ-साथ एक्शन अवतार में नजर आएंगे। फिल्म में वह ईश्वर उर्फ एजेंट G9 का किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अपारशक्ति खुराना पहली बार खलनायक के रूप में दिखाई देंगे।
ट्रेलर की शुरुआत इमरान के किरदार से होती है, जो एक खतरनाक गैंगस्टर होने के साथ शिव भक्त भी है। अपनी प्रेमिका आरती यानी जेनेलिया को बचाने और उसे वापस पाने के लिए वह एक बार फिर अपराध की दुनिया में कदम रखता है। इस दौरान उसका सामना कई खतरनाक दुश्मनों से होता है। ट्रेलर में एक्शन, रोमांस और भावनात्मक दृश्यों का अच्छा मेल देखने को मिलता है।
अपारशक्ति खुराना खलनायक ‘देसु’ के किरदार में अपने अंदाज से ध्यान खींचते हैं। वहीं, हिमेश रेशमिया का संगीत फिल्म के रोमांच और भावनात्मक पहलुओं को मजबूती देता नजर आता है। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। ‘गनमास्टर G9’ 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Read Also-IEA Report 2026: नवीकरणीय ऊर्जा से भारत को 100 अरब डॉलर की बचत



