Entertainment News Today-इंदौर कॉन्सर्ट पर चुप्पी तोड़ते हुए दिलजीत ने कही अपनी बात

Entertainment News Today – Diljit breaks his silence regarding the Indore concert

Entertainment News Today- पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अपने इंदौर कॉन्सर्ट को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। पिछले कुछ समय से सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उनके शो के रद्द होने की खबरें सामने आ रही थीं।

इन चर्चाओं के बीच दिलजीत ने इंस्टाग्राम लाइव के जरिए स्पष्ट किया कि उनका इंदौर कॉन्सर्ट तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा और इसे रद्द नहीं किया गया है। लाइव के दौरान दिलजीत ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं को लेकर चल रही खबरों को खारिज किया।

उन्होंने मीडिया पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि खबर में अपनी तरफ से मसाला जोड़ दिया गया है। उनके इस बयान के बाद कॉन्सर्ट का इंतजार कर रहे प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है। गायक ने अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में प्रशंसकों से बातचीत भी की।

इस बीच दिलजीत ने इंदौर पहुंचने से पहले अपने पसंदीदा पोहे की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की। उनकी इस पोस्ट ने प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया। कॉन्सर्ट को लेकर चल रही तमाम अटकलों के बीच दिलजीत का यह स्पष्टीकरण उनके प्रशंसकों के लिए राहत भरा है।

Read Also-ICICI Life Insurance: आईसीआईसीआई लाइफ ने लॉन्च किया मोमेंटम क्वालिटी 50 इंडेक्स फंड, 50 कंपनियों में होगा निवेश

Show More

Related Articles

Back to top button