Crime News:Twisha Sharma Case!‘तलाकशुदा बेटी होना, मृत बेटी होने से बेहतर’, सुप्रीम कोर्ट में SG तुषार मेहता का बड़ा बयान

तलाकशुदा बेटी होना बेहतर’, Twisha Case पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

Crime News: भोपाल की मॉडल और एक्ट्रेस Twisha Sharma की संदिग्ध मौत मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान कई अहम टिप्पणियां सामने आईं। देश की सर्वोच्च अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वत: संज्ञान लिया है।

चीफ जस्टिस Surya Kant की अध्यक्षता वाली बेंच ने सुनवाई करते हुए कहा कि बिना किसी पक्ष की मंशा पर सवाल उठाए इस पूरे मामले से एक बात साफ होती है कि “तलाकशुदा बेटी होना, मृत बेटी होने से कहीं बेहतर है।” कोर्ट की यह टिप्पणी सुनवाई के दौरान भावुक माहौल के बीच आई।

SG तुषार मेहता बोले- ‘नर्क में जी रही थी ट्विशा’

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल Tushar Mehta ने कोर्ट में कहा कि ट्विशा अपने ससुराल में नहीं, बल्कि “नर्क” जैसी जिंदगी जी रही थी। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच की जरूरत पर जोर दिया।

मध्य प्रदेश सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि मामले की जांच अब CBI को सौंप दी गई है। इसके बाद कोर्ट ने CBI को जांच जल्द शुरू करने और निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

मीडिया ट्रायल से बचने की सलाह

सुप्रीम कोर्ट ने मामले में मीडिया कवरेज को लेकर भी अहम टिप्पणी की। CJI सूर्यकांत ने कहा कि किसी भी पक्ष के बयानों के आधार पर नैरेटिव तैयार नहीं किया जाना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि इससे यह संदेश जाता है कि न्यायपालिका निष्पक्ष सुनवाई की अनुमति नहीं दे रही है।

CJI ने कहा,
“हमें राज्य एजेंसियों या CBI पर कोई संदेह नहीं है। हम सुनिश्चित करेंगे कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की निष्पक्ष और बिना किसी भेदभाव के जांच हो।”

Crime News: ट्विशा शर्मा मौत मामला! फरार पति समर्थ सिंह ने खटखटाया MP हाईकोर्ट का दरवाजा

क्या है पूरा मामला?

Twisha Sharma की 12 मई को भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वह कथित तौर पर फांसी के फंदे से लटकी मिली थीं। परिवार ने शुरुआत से ही मौत को संदिग्ध बताते हुए दोबारा पोस्टमार्टम और निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

बाद में दिल्ली AIIMS की टीम की निगरानी में दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पूरे देश की नजर इस केस पर बनी हुई

Written By: Ekta Verma

Show More

Related Articles

Back to top button