
Crime News:उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सरपतहां थानान्तर्गत सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपितों को 24 घण्टे के अन्दर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सरपतहां प्रभारी यजुवेन्द्र कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपित आकाश बिन्द पुत्र बजरंगी बिन्द व अरबिन्द बिन्द पुत्र नेबूलाल बिन्द निवासी एकडला को आज लालापुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपितों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायालय भेज दिया गया।
Read Also-Cricket-IPL-आईपीएल 2026 : राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंची, मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराया



