Bollywood News: ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ में भूमि पेडनेकर की एंट्री

Bollywood News: Bhumi Pednekar joins 'The Pride of

Bollywood News:अभिनेत्री भूमि पेडनेकर निर्देशक संदीप सिंह की आगामी ऐतिहासिक फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म में वह वीर योद्धा रानी बेलावाड़ी मल्लम्मा का किरदार निभाएंगी। वहीं, अभिनेता ऋषभ शेट्टी छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म की स्टार कास्ट में अर्जुन रामपाल और विवेक ओबेरॉय भी शामिल हैं।

यह ऐतिहासिक ड्रामा दो भागों में बनाई जा रही है और इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, उनके शौर्य और ऐतिहासिक योगदान को भव्य स्तर पर बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा। फिल्म की कहानी ऋषि विरमानी ने लिखी है, जबकि संगीत अमित त्रिवेदी का है और गीत प्रसून जोशी ने लिखे हैं। निर्माता-निर्देशक संदीप सिंह इस परियोजना को बड़े पैमाने पर तैयार कर रहे हैं।

फिलहाल फिल्म का प्री-प्रोडक्शन तेजी से चल रहा है और इसकी शूटिंग इस साल के आखिर तक शुरू होने की संभावना है। इस बीच, ऋषभ शेट्टी के पास एक और बड़ा प्रोजेक्ट ‘जय हनुमान’ भी है, जिसमें वह मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ को भारतीय इतिहास और वीरता पर आधारित सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक माना जा रहा है।
Read Also-Lifestyle Update: सावन में ग्रीन आउटफिट के साथ पहनें ये 7 तरह की जूलरी, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

Show More

Related Articles

Back to top button