Google Pixel 11 Series: Google Pixel 11 सीरीज लॉन्च से पहले कीमत का बड़ा अपडेट, AI फीचर्स के चलते बढ़ सकते हैं दाम

12 अगस्त को Made by Google इवेंट में लॉन्च होगी Pixel 11 सीरीज, Tensor G6 प्रोसेसर और नए AI फीचर्स पर रहेगा फोकस

Google Pixel 11 Series: Google अगले महीने 12 अगस्त को अपने सालाना Made by Google इवेंट में नई Pixel 11 Series पेश करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही इस फ्लैगशिप सीरीज को लेकर कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। अब ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार Pixel 11 सीरीज की कीमत पिछले मॉडल के मुकाबले अधिक हो सकती है।

बताया जा रहा है कि स्मार्टफोन में एडवांस AI फीचर्स और हाई-स्पीड मेमोरी के बढ़ते इस्तेमाल के कारण इसकी मैन्युफैक्चरिंग लागत बढ़ी है। यही वजह है कि कंपनी नई सीरीज की कीमत में इजाफा कर सकती है। हालांकि Google ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

रिपोर्ट्स के अनुसार Google इस बार एक साथ चार स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इनमें Google Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल हो सकते हैं। कंपनी इन सभी डिवाइस में नए AI फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस देने पर फोकस कर रही है।

लीक्स की मानें तो Pixel 11 सीरीज में Google का नया Tensor G6 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है, जिसे 2nm तकनीक पर तैयार किया गया है। यह प्रोसेसर पिछले वर्जन की तुलना में अधिक तेज, पावर एफिशिएंट और AI टास्क के लिए बेहतर माना जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक बेस मॉडल Pixel 11 में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और लगभग 3600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। इसके साथ 12GB या 16GB रैम और 256GB स्टोरेज का विकल्प मिलने की संभावना है। बैटरी क्षमता करीब 4700mAh हो सकती है, जिससे पूरे दिन का बैकअप मिलने की उम्मीद है।

Google Maps Accident : UP में Google Maps के भरोसे जा रहा परिवार नाले में गिरा, 2 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बचाए गए 5 लोग

Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL में बड़ी OLED स्क्रीन, बेहतर कैमरा सिस्टम और ज्यादा स्टोरेज विकल्प मिलने की संभावना है। Pro XL मॉडल में 6.8 इंच की डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 512GB तक स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 11 Pro Fold भी पहले से बेहतर डिजाइन और AI फीचर्स के साथ आ सकता है।

फिलहाल सामने आई सभी जानकारियां लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। Google ने न तो कीमत और न ही स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि की है। 12 अगस्त को आयोजित होने वाले Made by Google इवेंट में कंपनी Pixel 11 सीरीज से जुड़ी सभी जानकारी, कीमत और उपलब्धता का खुलासा करेगी।

Show More

Related Articles

Back to top button