Bollywood Breaking News Today:’वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार की फीस का खुलासा

Bollywood Breaking News Today: Akshay Kumar's fee for 'Welcome to the Jungle' revealed

Bollywood Breaking News Today:अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज से पहले ही चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए पारंपरिक भारी-भरकम फीस लेने के बजाय एक अलग मॉडल अपनाया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अग्रिम भुगतान के रूप में केवल 1.8 करोड़ रुपये लिए हैं और इसके बदले फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी का समझौता किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार को फिल्म के बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) से होने वाली कमाई में 72 प्रतिशत हिस्सा मिल सकता है, जबकि निर्माताओं के पास 28 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी। माना जा रहा है कि यदि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रहती है तो यह सौदा अभिनेता के लिए पारंपरिक फीस से कहीं अधिक लाभदायक साबित हो सकता है। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है और यह लोकप्रिय ‘वेलकम’ फ्रैंचाइजी की तीसरी कड़ी है।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म के निर्माता रिलीज से पहले ही ओटीटी, सैटेलाइट, ऑडियो और अन्य सहायक अधिकारों की बिक्री से लगभग 120 करोड़ रुपये की कमाई कर चुके हैं। ऐसे में फिल्म पर शुरुआती वित्तीय दबाव काफी कम हो गया है। 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस मल्टीस्टारर फिल्म में सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी और तुषार कपूर समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Read Also-Luxury Life : ‘अपनी बेटी के लिए क्यों ठुकरा दी लग्जरी लाइफ’, गुरुग्राम की महिला फाउंडर ने बताई ये बड़ी वजह

Show More

Related Articles

Back to top button