
Awarapan 2 Box Office: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 10 दिन बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है। दूसरे वीकेंड में फिल्म ने एक बार फिर मजबूत कलेक्शन करते हुए रविवार को करोड़ों रुपये का कारोबार किया। 10वें दिन के आंकड़े सामने आने के बाद फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 136 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
10वें दिन भी करोड़ों में हुई कमाई
‘आवारापन 2’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी रविवार को 8.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। शनिवार के मुकाबले रविवार की कमाई में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली। खास बात यह रही कि रविवार को फिल्म के शो की संख्या में भी अच्छी बढ़ोतरी हुई।
रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को देशभर में फिल्म के करीब 10,008 शो प्रदर्शित किए गए थे, जबकि रविवार को शो की संख्या बढ़कर 13,632 हो गई। इसका असर फिल्म के कलेक्शन पर भी देखने को मिला।
पहले हफ्ते में भी रहा शानदार प्रदर्शन
‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 33.75 करोड़ और रविवार को 26 करोड़ रुपये कमाए। वीकडेज में भी फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी।
फिल्म के पहले हफ्ते के कलेक्शन की बात करें तो सोमवार को 9.25 करोड़, मंगलवार को 9.75 करोड़, बुधवार को 6.75 करोड़ और गुरुवार को 6 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
इसके बाद दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई जारी रही। शुक्रवार को 5.50 करोड़, शनिवार को 8.25 करोड़ और रविवार को 8.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 136.25 करोड़ रुपये हो गया।
Bihar: सिंहेश्वर मंदिर में भगदड़, बैरिकेडिंग टूटी; सावन के अंतिम सोमवार पर कई श्रद्धालु घायल
45 करोड़ के बजट में 136 करोड़ से ज्यादा की कमाई
‘आवारापन 2’ का बजट करीब 45 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म का 136.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन इसे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता दिलाता है। फिल्म ने अपने बजट का करीब तीन गुना नेट कलेक्शन कर लिया है और इसे सुपरहिट माना जा रहा है।
दूसरे वीकेंड में भी दर्शकों की दिलचस्पी बनी रहने से अब फिल्म की नजर 150 करोड़ रुपये के आंकड़े पर है। आने वाले दिनों में फिल्म इस आंकड़े को पार करती है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।
इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की जोड़ी
‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जबकि इसका निर्माण विशेष भट्ट ने किया है। फिल्म की कहानी और कलाकारों की परफॉर्मेंस को लेकर दर्शकों के बीच लगातार चर्चा बनी हुई है।



