UP Pratapgarh News: गौहानी व बाबा घुइसरनाथ धाम में 15 व 16 मई को होगा विशाल भंडारे का आयोजन

जीवन श्री फाउंडेशन एवं उमाशंकर मिश्रा ‘भोला मिश्रा’ के तत्वावधान में आयोजित होगा भव्य ब्राह्मभोज, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था

UP Pratapgarh News: जनपद के विकास खंड संडवा चंद्रिका अंतर्गत ग्राम पंचायत गौहानी के पूरे मिश्रान निवासी उमाशंकर मिश्रा उर्फ भोला मिश्रा एवं जीवन श्री फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मिश्रा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आगामी 15 मई शुक्रवार को संतोषी माता मंदिर परिसर, गौहानी में तथा 16 मई शनिवार को दोपहर 12 बजे से बाबा घुइसरनाथ धाम में विशाल ब्राह्मभोज एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। दोनों स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण एवं पूजा-अर्चना की विशेष व्यवस्था की गई है।

भंडारे के उपलक्ष्य में आयोजकों के निज निवास एवं संतोषी माता मंदिर परिसर में निमंत्रण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान ब्राह्मण महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष शिव शंकर तिवारी ‘सोहगौरा’ सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित लोगों को आमंत्रित कर अरसठा कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इसके साथ ही गांव-गांव जाकर निमंत्रण वितरण का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है।

UP Pratapgarh News: बाघराय बाजार में अखिल भारतीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम मूर्ति यादव ‘अज्ञ’ का भव्य स्वागत

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत आयोजक उमाशंकर मिश्रा उर्फ भोला मिश्रा एवं डॉ. राजेंद्र मिश्रा द्वारा अंगवस्त्र एवं दक्षिणा भेंट कर किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि भंडारे में लगभग 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की विधिवत व्यवस्था की गई है। साफ-सफाई, पेयजल, बैठने एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। भंडारे को लेकर ग्रामीणों, युवाओं एवं श्रद्धालुओं में खासा उत्साह बना हुआ है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

रिपोर्ट : उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button