UP Pratapgarh News: बाघराय बाजार में अखिल भारतीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम मूर्ति यादव ‘अज्ञ’ का भव्य स्वागत

प्रतापगढ़ के बाघराय बाजार में यादव समाज ने किया जोरदार स्वागत, शिक्षा, एकता और सामाजिक जागरूकता पर दिया गया जोर

UP Pratapgarh News: अखिल भारतीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम मूर्ति यादव ‘अज्ञ’ का बिहार ब्लॉक क्षेत्र के नारंगपुर स्थित गृह स्थान जाते समय बाघराय बाजार में भव्य स्वागत किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ. बाके लाल चौरसिया के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग शामिल हुए।

उनके आगमन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राम प्रसाद यादव, प्रभाकर प्रसाद यादव, इंद्रजीत यादव, शिवकुमार यादव, मिठाई लाल यादव, अमरजीत यादव, जयसिंह यादव, सिद्धनाथ यादव, जिला महामंत्री शिवधन यादव, शिवशरण यादव एवं राम प्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में यादव महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sonbhadra News-भाजपा एससी मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत को बताया ‘लकी’, कई राज्यों में जीत दिलाने का दावा

राष्ट्रीय अध्यक्ष राम मूर्ति यादव ‘अज्ञ’ ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की तरक्की के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने युवाओं से शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

कार्यक्रम के संयोजक सिद्धनाथ यादव रहे, जिनके नेतृत्व में पूरा आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बाघराय बाजार में हुए इस भव्य स्वागत कार्यक्रम की क्षेत्र में व्यापक चर्चा रही।

रिपोर्ट : उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button