
Prayagraj News-घूरपुर थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती को जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से युवती का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। युवती की मां ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से बेटी की सकुशल बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।14 नवंबर 2026 को गोहनिया निवासी एक परिचित युवती को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए दोपहर करीब 12:30 बजे सेमराकल्बना स्थित एक निजी नर्सिंग सेंटर लेकर गई थी। बताया जा रहा है कि युवती की मां भी गोहनिया की रहने वाली है।
अल्ट्रासाउंड कराने के बाद उक्त परिचित ने फोन कर परिजनों को बताया कि एक बाइक सवार युवक युवती को जबरन बाइक पर बैठाकर प्रयागराज की ओर ले गया है। इस दौरान युवती को धमकी दिए जाने की बात भी सामने आई है।परिजनों के मुताबिक, कुछ लोगों ने मोबाइल से घटना की तस्वीरें भी ली हैं, जिनमें दो युवक दिखाई दे रहे हैं। एक युवक बाइक पर बैठा है, जबकि दूसरा युवती को बाइक पर ले जाता नजर आ रहा है। घटना के बाद से युवती का कोई पता नहीं चल सका है।मामले में एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने बताया कि बाइक पर युवती को ले जाने वाले दोनों युवकों के नाम-पते की पुष्टि हो गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी और युवती की बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवती की सकुशल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Read Also-प्रयागराज जंक्शन से गायब हुआ किमती सामानों से भरा बैग बरामद, जीआरपी पुलिस ने महिला को लौटाया



