Entertainment News: मम्मूट्टी के साथ काम करने का मौका मिलने पर भावुक हुईं साई पल्लवी

Entertainment News: Sai Pallavi gets emotional upon receiving the opportunity to work with Mammootty

Entertainment News:फिल्म के भव्य ऑडियो लॉन्च समारोह में हजारों प्रशंसकों की मौजूदगी ने आयोजन को यादगार बना दिया।

इस मौके पर धनुष, मम्मूट्टी, साई पल्लवी, श्रीलीला, निर्देशक राजकुमार पेरियासामी, निर्माता श्रद्धा अग्रवाल और संगीतकार साई अभ्यंकर सहित फिल्म से जुड़ी कई हस्तियां मौजूद रहीं। समारोह के दौरान साई पल्लवी ने मम्मूट्टी के साथ काम करने का अनुभव शेयर करते हुए कहा कि पहले वह अक्सर मम्मूट्टी का नाम लिया करती थीं और अब उनके साथ काम करने का मौका मिला है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “शायद मैंने ही इसे मैनिफेस्ट कर लिया था।”

साई ने मम्मूट्टी की ऊर्जा और काम के प्रति उनके उत्साह की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि उम्र के इस पड़ाव पर भी मम्मूट्टी सेट पर बेहद सक्रिय रहते हैं। कैमरा शुरू होने से पहले ही वह अपने खास अंदाज और प्यारे एक्सप्रेशंस से माहौल खुशनुमा बना देते थे। साई के मुताबिक, उनके साथ काम करना बेहद सुखद अनुभव रहा और उन्होंने उनसे काफी कुछ सीखा।

वहीं, निर्माता श्रद्धा अग्रवाल ने फिल्म को अपने बैनर की अब तक की सबसे बड़ी परियोजना बताया। उन्होंने कहा कि आरटेक स्टूडियोज की फिल्मों का चेन्नई से हमेशा खास जुड़ाव रहा है और ‘ओम’ के जरिए यह रिश्ता और मजबूत होगा। उन्होंने धनुष के साथ काम करने के अनुभव को शानदार बताते हुए निर्देशक राजकुमार पेरियासामी की मेहनत और समर्पण की सराहना की। श्रद्धा ने उम्मीद जताई कि फिल्म को दर्शकों का वैसा ही प्यार मिलेगा, जैसा अब तक इसके प्रति देखने को मिला है। आरटेक स्टूडियोज और वंडरबार फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 20 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read Read-Lucknow News: 68,500 शिक्षक भर्ती: दिवाली पर भी ईको गार्डन में डटे रहे अभ्यर्थी, बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा धरना

Show More

Related Articles

Back to top button