
BD Central Academy: क्षेत्र के खानपुर स्थित बीडी सेंट्रल एकेडमी में विद्यार्थियों के ज्ञान और प्रतिभा को परखने के उद्देश्य से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को श्री श्री 1008 बाबा रामचरित दास ने प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों में संजू बाबा, रजत गुप्ता, गौरी और रुद्र द्विवेदी शामिल रहे। सम्मान मिलने पर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी पढ़ाई और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।
बच्चों की प्रतिभा निखारने में सहायक हैं प्रतियोगिताएं: बबिता गुप्ता
कार्यक्रम में विद्यालय की निदेशक बबिता गुप्ता ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं। उनकी क्षमताओं को पहचानने और प्रतिभा को निखारने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन जरूरी है। इससे बच्चों को अपनी जानकारी और कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सामान्य ज्ञान जरूरी: दुर्गा प्रसाद गुप्ता
विद्यालय के चेयरमैन दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने विद्यार्थियों को सामान्य ज्ञान के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सभी विद्यार्थियों को सामान्य ज्ञान का अध्ययन गंभीरता से करना चाहिए। लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में इस विषय से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं, इसलिए नियमित अध्ययन करना आवश्यक है।
प्रधानाचार्य ने मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की दी सीख
प्रधानाचार्य सत्येंद्र नाथ मैथ्यू ने प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के प्रदर्शन की प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों को इसी तरह मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई जारी रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास और अनुशासन से विद्यार्थी भविष्य में भी बेहतर उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
शिक्षक-शिक्षिकाओं की रही मौजूदगी
कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक वेद प्रकाश गुप्ता, कोऑर्डिनेटर मेवालाल यादव, शिक्षक पवन केशरी, मरुतध्वज द्विवेदी और संतोष कुमार जैसल मौजूद रहे। इनके अलावा शिक्षिकाएं गुंजा, सरिता यादव, शिवांगी श्रीवास्तव, दीपिका, अंजली, खुशबू गुप्ता, गुंजन विश्वकर्मा, वंदना शुक्ला, नेहा गुप्ता, ज्योति साहू, अर्पिता कुशवाहा और दीक्षा सेठ सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
written by Siddhi Srivastava



