
- आईएमए बनारस शाखा की मेडिकल क्विज में डॉ. विजय गुप्ता को दूसरा और डॉ. अंजलि गुप्ता को मिला तीसरा स्थान, चिकित्सकों की नवीनतम चिकित्सा जानकारी बढ़ाने पर जोर
Varanasi News : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की बनारस शाखा की ओर से चिकित्सकों के लिए मेडिकल क्विज का आयोजन किया गया। पद्मश्री डॉ. भोला नाथ मेमोरियल क्विज में डॉ. मिशा जैन ने प्रथम स्थान हासिल कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। प्रतियोगिता में डॉ. विजय गुप्ता दूसरे और डॉ. अंजलि गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों को चिकित्सा क्षेत्र की नवीनतम जानकारियों से अवगत कराना और उनके अकादमिक ज्ञान को बढ़ावा देना रहा। क्विज के माध्यम से चिकित्सकों को समसामयिक चिकित्सा विषयों पर अपनी जानकारी परखने का अवसर मिला।
चिकित्सकों को नवीनतम जानकारी से अपडेट करना उद्देश्य: डॉ. अनुराग टंडन
आईएमए बनारस शाखा के अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन ने कहा कि संस्था अपने चिकित्सकों को जागरूक करने और चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे नवीनतम बदलावों की जानकारी देने के लिए समय-समय पर इस तरह की क्विज आयोजित करती है। इससे चिकित्सकों को अपने ज्ञान को और बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
संस्था के मानद सचिव डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आईएमए बनारस शाखा चिकित्सकों के अकादमिक स्तर को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित है। चिकित्सा क्षेत्र में लगातार हो रहे बदलावों के बीच नवीनतम जानकारी हासिल करना बेहद जरूरी है।
चिकित्सा ज्ञान को अपडेट रखने पर जोर
आईएमए बनारस शाखा के अध्यक्ष निर्वाचित एवं क्विज संयोजक प्रोफेसर डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था समय-समय पर चिकित्सकों को समसामयिक और नवीनतम चिकित्सा जानकारी से अपडेट करती रहती है। इस तरह के आयोजन चिकित्सकों के ज्ञानवर्धन और अकादमिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक सचिव डॉ. रितु गर्ग ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आमिर सैम्स और डॉ. देवेश पांडेय ने संयुक्त रूप से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर डॉ. सीकेपी सिन्हा, डॉ. पीएस पांडेय, डॉ. नीतू यादव, डॉ. संजय पटेल, डॉ. एसपी यादव, डॉ. सुभाष, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ. सुधीर सिंह, डॉ. एसके सिंह सहित कई चिकित्सक उपस्थित रहे।



