
Prayagraj News-कोरांव (प्रयागराज) तहसील कोरांव बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कुल 547 मतदाताओं में से 504 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
देर शाम मतगणना के बाद परिणाम घोषित हुए जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता विजय शंकर मिश्र अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित हुए जबकि अधिवक्ता राजू द्विवेदी उर्फ योगेन्द्र नाथ द्विवेदी मंत्री पद पर चुने गये। जीत के बाद समर्थकों ने फूल-मालाओं से लाद दिया और तहसील परिसर में जश्न का माहौल रहा।
मतगणना में अध्यक्ष पद पर विजय शंकर मिश्र को 220 वोट मिले, धर्मेंद्र प्रताप सिंह को 102, ललन तिवारी को 88, उमाकांत तिवारी को 86 और दिनेश कुमार सिंह को 4 वोट प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बालेश्वरी प्रसाद को 291 और श्यामाकांत त्रिपाठी को 203 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर अरूण कुमार को 260 और उदीत नारायण शुक्ल को 226 वोट मिले। मंत्री पद पर योगेन्द्र नाथ द्विवेदी को 340 और त्रिवेणी प्रसाद यादव को 156 वोट मिले।
Read Also-Political News: कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता फैलाना है : सुधांशु त्रिवेदी



