Prayagraj News : भारी बारिश के बीच श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भक्ति और संकीर्तन से गूंजा पंडाल

Prayagraj News : प्रयागराज के होलागढ़ स्थित दहियावां में भारी बारिश के बीच श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथावाचक डॉ. श्यामसुंदर पाराशर ने प्रयागराज महिमा, भक्ति, ज्ञान और गोकर्ण कथा का महत्व बताया।

Prayagraj News : जिले के होलागढ़ क्षेत्र के दहियावां में शुक्रवार को भारी बारिश के बीच श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। तहसील सोरांव के वरिष्ठ अधिवक्ता शशिकांत शुक्ला के आवास पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक डॉ. श्यामसुंदर पाराशर ने कथा का अमृत प्रवाह शुरू किया। कथा के शुभारंभ से पहले विधि-विधान से पूजन और आरती की गई। इसके बाद पंडाल में ‘भागवत भगवान’ और ‘राधारानी सरकार’ के जयकारे गूंज उठे।

कथा के पहले दिन डॉ. पाराशर ने तीर्थराज प्रयाग की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का महत्व समझाते हुए गोकर्ण कथा का माहात्म्य भी सुनाया। उन्होंने कहा कि कलियुग में भगवान की प्राप्ति का सरल मार्ग श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण, नाम जप और संकीर्तन है। इन माध्यमों से मनुष्य ईश्वर की भक्ति से जुड़ सकता है। भारी बारिश के बावजूद कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन स्थल पर पूरे समय भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया।

इस अवसर पर अयोध्या धाम के राष्ट्रीय स्वयंसेवक विभाग प्रचारक कृष्ण चंद्र, मंडल अध्यक्ष राधाकांत शुक्ल, अपर शासकीय अधिवक्ता रत्न कांत शुक्ला, अधिवक्ता ऋतुराज पाण्डेय, अल्केश मिश्रा, कृष्ण चंद्र पांडेय, जगदीश पटेल, आचार्य रामजी पाण्डेय, भीष्म नारायण त्रिपाठी, राजेश मिश्रा सुगौटी, अर्जुन साहू, अखिलेश तिवारी, अनंत कांत, मुकेश तिवारी, शिवम त्रिपाठी, बबलू जायसवाल, मनु शुक्ला, राजेश द्विवेदी, प्रियेश त्रिपाठी, शरद कुमार पाण्डेय, बनवारी लाल पांडेय, श्याम लाल पांडेय, देवी प्रसाद त्रिपाठी, धीरज तिवारी, आशीष तिवारी और आयुष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button