
India China border: भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक (DG) शत्रुजीत कपूर ने अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर चीन के साथ लगातार टकराव की स्थिति बने रहने की बात कही है। इस खुलासे के बाद देश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है और विपक्ष ने केंद्र सरकार पर हमला बोल दिया है।
आइए जानते हैं इस पूरे मामले की 5 बड़ी बातें:
-
1. ITBP डीजी का बड़ा खुलासा: ITBP के डीजी शत्रुजीत कपूर ने एक कार्यक्रम में स्पष्ट किया कि अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर के भीतर कई बार ऐसी परिस्थितियां बनीं जब दोनों देशों की सेनाओं के बीच ‘फेसऑफ’ (आमना-सामना/टकराव) हुआ, और यह स्थिति अभी भी जारी है।
-
2. शौर्य कमांडो टीम की सराहना: डीजी ने बॉर्डर पर तैनात ITBP की ‘शौर्य कमांडो टीम’ के काम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि फोर्स अब पारंपरिक सुरक्षा के साथ-साथ हाई-ऑल्टिट्यूड (ऊंचाई वाले क्षेत्रों) पर अपनी मारक क्षमता को और मजबूत कर रही है।
-
3. कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला: इस खुलासे के बाद कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर सरकार को घेरा।
-
4. पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल: जयराम रमेश ने तंज कसते हुए लिखा कि “खुद को विश्वगुरु कहने वालों ने चीन को छूट दे रखी है… इस पूरे मामले पर प्रधानमंत्री की तरफ से चुप्पी साध ली गई है, जो बेहद हैरान करने वाली बात है।”
-
5. डोकलाम विवाद की यादें: गौरतलब है कि इससे पहले साल 2017 में भारत और चीन के बीच डोकलाम में भी लंबा सैन्य तनाव और झड़प देखने को मिली थी, जिसे लेकर संसद से लेकर सड़क तक काफी राजनीतिक हंगामा हुआ था।
written by Siddhi Srivastava



